What is IIT JEE?: JEE Main और JEE Advanced की पूरी जानकारी

IIT JEE क्या है? JEE Main और JEE Advanced की पूरी जानकारी, योग्यता, सिलेबस, तैयारी रणनीति, रैंक, काउंसलिंग और IIT में एडमिशन की प्रक्रिया जानिए।

What is IIT JEE

IIT JEE की क्या बात करें तो भारत के सबसे कठिन एग्जाम में से एक है जिसमें हर साल लाखों बच्चों का एंट्रेंस एग्जाम दिया जाता है जिसमें से कुछ ही बच्चे होते हैं जो इस एग्जाम को क्वालीफाई कर पाते हैं।।

IIT JEE भारत से सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम माना जाता हैं।जिसके माध्यम से देश उच्च इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन मिलता है ज़िस्मे प्रमुख संस्थान Indian Institutes of Technology (IITs), National Institutes of Technology (NITs) और इसके अलावा आने सरकारी कॉलेज भी है। तो यह हमें यह इससे संबंधित सारी जानकारियां विस्तार से जानते हैं जिसमें हम आपको सिलेबस, इंटरेस्ट एग्जाम और सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानेंगे।

आईआईटी जी किया है (What is IIT JEE Exam)

IIT JEE एग्जाम दो चरणों में आयोजित किया जाता है (IIT JEE exam is conducted in two phases)

  1. Joint Entrance Examination – Main (JEE Main)
  2. Joint Entrance Examination – Advanced (JEE Advanced)

सबसे पहले JEE Main पास करना आवश्यक होता है, उसके बाद ही स्टूडेंट JEE Advanced के एग्जाम में बैठ सकता हैं।

JEE Main क्या है? (What is JEE Main?)

JEE Main एक National स्तर का Entrance Exam है, जिसके सहायत से NIT, IIIT और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इस Exam को साल में दो बार कंडक्ट करवाया जाता है। जिसके अधार पर छात्रों का सलेक्शन किया जाता है।

JEE Main की विशेषताएं (Features of JEE Main)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसे ऑनलाइन माध्यम से Exam लिया जाता है।

मुख्य विषय Physics, Chemistry और Mathematics से प्रश्न आते है। जो 12वीं स्तर का सिलेबस होता है।

रैंक के आधार पर कॉलेज चयन होता है

JEE Advanced क्या है?(What is JEE Advanced?)

JEE Advanced में प्रवेश करने के लिए, JEE Main में टॉप रैंक प्राप्त करना आवश्यक है, तभी आपका सलेक्शन JEE Advanced में हो सकता है। जिसके माध्यम IIT में प्रवेश कर सकते है।

यह प्रश्न JEE Main के मुकाबले कठिन होता है इसमें कॉन्सेप्ट की गहरी समझ आवश्यकता होती है

IIT JEE के लिए योग्यता (Eligibility for IIT JEE

किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 12वीं कक्षा PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) से पास होना अनिवार्य है।

JEE Main में अच्छा रैंक प्रात होना चाहिए

इसमें उम्र सीमा और अटेम्पट की लिमिट निर्धारित किया होती है

IIT JEE का सिलेबस (IIT JEE Syllabus)

वैसे तो IIT JEE का सिलेबस 11वीं और 12वीं कक्षा पर आधारित होता है। लेकिन उसके कुछ चैप्टर जिससे सवाल पूछे जाते है।

Physics

  • Mechanics
  • Electricity & Magnetism
  • Optics
  • Modern Physics

Chemistry

  • Organic Chemistry
  • Inorganic Chemistry
  • Physical Chemistry

Mathematics

  • Algebra
  • Calculus
  • Coordinate Geometry
  • Trigonometry

IIT JEE की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for IIT JEE?)

IIT JEE की तैयारी के लिए मजबूत रणनीति की आवश्यक है तभी आप सफल हो सकते है, क्योंकि इस एमे काफी ज्यादा कंपटीशन होता है।

IIT JEE की तैयारी करने के लिए सबसे पहले NCERT किताबों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए, अगर नहीं है तो आप शुरुआती में एनसीईआरटी को पढ़ें।

नियमित प्रैक्टिस और अभ्यास की आवश्यकता है इसमें आप पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।

रोजाना पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें।

रोजाना मॉक टेस्ट आने की ऑनलाइन टेस्ट अवश्य दें। इसे देने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस बिल्ड होता है।

आप चाहे तो कोचिंग से तैयारी कर सकते हैं या फिर सेल्फ स्टडी भी कर सकते हैं दोनों विकल्प सही हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन जरूरी है।

IIT JEE में रैंक और काउंसलिंग प्रक्रिया (IIT JEE Rank and Counselling Process)

JEE Main और Advanced एंट्रेंस एग्जाम के बाद रैंक जारी किया जाता है। जिसके आधार पर छात्रों का काउंसलिंग शुरू होता है।

IIT ME प्रवेश के लिए JoSAA कोसलिंग होता है जो स्टूडेंट को अपने रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज और ब्रांचो का चयन करने का ऑफशन देता है।

IIT में कौन-कौन सी ब्रांच मिलती हैं? (Which branches are available in IIT?)

IIT में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय यह कुछ ब्रांच है जिसका चैन ज्यादा तर स्टूडेंट करते हैं।

  • Computer Science Engineering
  • Electrical Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Civil Engineering
  • Aerospace Engineering
  • Chemical Engineering

IIT JEE के बाद करियर अवसर (Career Opportunities after IIT JEE)

IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों के पास बेहतरीन ऑफशन खुल जाते है,जिसमें एक सुरक्षित और हाई पेइंग जॉब्स पावसकते है। जैसे कि कई  मल्टी नेशनल कंपनियों कॉलेज से हीं हायर कर लेते है।

अगर आप चाहे तो विदेशों में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं या फिर रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर कार्य कर सकते हैं या फिर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

IIT से पढ़ाई के बाद सैलरी )Salary after studying from IIT)

IIT से B.Tech करने के बाद शुरुआती शुरुआती सेलरी औसतन पैकेज ₹10 से 20 लाख प्रति वर्ष तक हो सकता है।अगर टॉप ब्रांच की की बात करें तो इसमें ₹20 से 50 लाख प्रति वर्ष हो सकता है और अनुभव के अनुसार आपकी सेलरी बढ़ती जाती है। इंटरनेशनल ऑफर हो तो इससे भी अधिक सेलरी हो सकता है।

IIT JEE की चुनौतियां (Challenges of IIT JEE) 

भारत के सबसे कठिन एग्जाम में से एक है, IIT में सर साल लाखों बच्चे एग्जाम देते हैं जिसमें से कुछ स्टूडेंट होते हैं जिनका सिलेक्शन IIT में हो पता है। सीमित सीटें होने के कारण यह एक हाय कॉन्पिटेटिव एग्जाम है जैकी लिए लंबित तैयारी करनी पड़ती है।

IIT JEE किसके लिए सही है? (Who is IIT JEE right for?)

या परीक्षा उन छात्रों के लिए संभव है जिनका इंटरेस्ट गणित और विज्ञान में हो और एक इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं। इसमें शिक्षा के लेवल काफी हाई होती है क्योंकि इस एग्जाम में कंपटीशन बहुत ज्यादा होता है। एग्जाम की तैयारी के लिए सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ-साथ अनुशासन भी आवश्यक है।

निष्कर्ष

IIT JEE भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। इसे क्वालीफाई करने के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और मजबूत कॉन्सेप्ट की आवश्यक होता है जिसके माध्यम से एग्जाम पास कर सकते है। IIT पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बेहतर करियर और उच्च सैलरी जॉब्स मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *