10वीं के बाद इंजीनियरिंग और टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स की जानकारी

वर्तमान समय में एक बेहतरीन करियर के रूप में 10वीं के बाद टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने के लिए एक बहरीन कोर्स से डिप्लोमा इंजीनियरिंग जो आज के समय में काफी लोकप्रिय कोर्स में से एक है। यह कोर्सेज उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा साबित होता है जो शुरुआती समय से ही एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं, बेसिक तकनीकी स्किल्स सीखना चाहते है और आगे इंजीनियरिंग (B.Tech) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहता हैं।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग क्या है?

डिप्लोमा इंजीनियरिंग (Polytechnic) ek टेक्निकल कोर्स है और इसकी कोर्स की समय सीमा 3 साल का होता है जिसमें छात्रों को किसी एक विशेष तकनीक के लिए प्रशिक्षित करता है जिसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है और एक जॉब के लिए तैयार किया जाता है। यह कोर्स खासकर उन 10वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए डिजाइन बनाया गया है जो जल्दी से रोजगार प्राप्त कर अपना करियर और भविष्य बेहतर बना सकें।

10वीं के बाद टॉप इंजीनियरिंग और टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स

यह कुछ टॉप इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स जिसे आप मात्रा दसवीं पास करने के बाद कर सकते हैं और इस कोर्स को करने के बाद अपना खुद का रोजगार कर सकते हैं या फिर आपको कई सारे कंपनियों में जॉब आसानी से मिल जाएगी। इस लिस्ट में कुछ ऐसे जॉब्स है जिनकी डिमांड काफी ज्यादा है।

1. Diploma in Mechanical Engineering & syllabus

मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Diploma in Mechanical Engineering) में कोर्स पूरा करने के बाद आप चाहे तो इन सभी क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं जैसे की मैकेनिकल टेक्निशियन, ऑटोमोबाइल इजीनियरिंग, मशीन ऑपरेटर और सीएनसी प्रोग्रामर जैसे पोस्ट पर काम कर सकते हैं, यह रहा उनके कुछ प्रमुख सिलेबस।

  • मशीनों का डिजाइन
  • ऑटोमोबाइल मैकेनिक्स
  • थर्मल इंजीनियरिंग
  • CNC मशीनिंग

2. Diploma in Civil Engineering & syllabus

सिविल इजीनियरिंग (Civil Engineering) में डिप्लोमा करने के बाद आपको साइड इंजिनियर, सर्वेयर, CAD डिज़ाइनर और और सरकारी विभाग में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी जॉब्स मिल सकता है। Civil engineering आपको इन विषयों का अध्ययन करना होता है।

  • बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन
  • सर्वेइंग
  • स्ट्रक्चर डिजाइन
  • टाउन प्लानिंग

3. Diploma in Electrical Engineering

इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (Diploma in Electrical Engineering) करने के बाद इलेक्ट्रीशियन सुपरवाइजर, सब स्टेशन टेक्नीशियन, पावर प्लॉट टक्नीशियन और बिजली विभाग में सरकारी नौकरी भी मिल सकती है।

  • पावर सिस्टम
  • इलेक्ट्रिक मशीनें
  • वायरिंग और इंस्टॉलेशन
  • इलेक्ट्रिकल सेफ्टी

4. Diploma in Electronics & Communication Engineering

इलेक्ट्रिक एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (Diploma in Electronics & Communication Engineering) में डिप्लोमा करबाद के बाद इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन, सर्विस इंजीनियर , मोबाइल और टेलीकॉम कंपनी में एक अच्छी खासी सैलरी के साथ जॉब मिलसकत है।

  • इलेक्ट्रॉनिक सर्किट
  • मोबाइल कम्युनिकेशन
  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
  • माइक्रोप्रोसेसर

5. Diploma in Computer Science Engineering

कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा (Diploma in Computer Science) करने के बाद इसमें आपको प्रोफेशनल ऑफिस जॉब मिल मिलता है जैसे की सॉफ्टवेयर टेक्नीशियन, वेब डेवलपर, help desk manager और ईट सेक्टर में आपको बेहतर जॉब्स मिल सकता है।

  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
  • वेब डेवलपमेंट
  • नेटवर्किंग
  • डाटा स्ट्रक्चर

6. Diploma in Automobile Engineering

ऑटोमोबाइल के एक अच्छा करियर ऑप्शन है क्योंकि वर्तमान समय में गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और आगे भी बढ़ता ही रहेगा ऐसे में ऑटोमोबाइल इंजीनियर का कैरियर इस क्षेत्र में सुनहरा है क्या फिर आप चाहे तो ऑटोमोबाइल कंपनी में भी काम कर सकते हैं जैसे ऑटोमोबाइल इंजीनियर, सर्विस एडवाइजर और ऑटोमोबाइल वर्कशॉपम में टेक्नीशियन का काम मिल जाएगा।

  • कार और बाइक टेक्नोलॉजी
  • इंजन सिस्टम
  • वाहन निर्माण और मरम्मत

7. Diploma in Information Technology (IT)

IT में जब प्राप्त करने की इच्छुक छात्रों के लिए इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी (Information Technology) में डिप्लोमा करना बहुत अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है इसमें प्रोफेशनल ऑफिस जॉब मिलजाएगा जैसे कि आईटी सपोर्ट इंजीनियर, नेटवर्क एडमिन और डेटाबेस असिस्टेंट का जॉब मिल जाएगा

  • कंप्यूटर नेटवर्किंग
  • डेटाबेस
  • क्लाउड कंप्यूटिंग की बेसिक जानकारी

8. Diploma in Chemical Engineering

केमिकल इंजीनियरिंग में डप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद आप मैकेनिकल टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट और वाइल एंड गैस सेक्टर में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरियां प्राप्त कर सकते है।

  • केमिकल प्रोसेसिंग
  • प्लांट डिज़ाइन
  • इंडस्ट्रियल केमिकल्स का उपयोग

9. Diploma in Mining Engineering

माइनिंग इंजीनियरिंग में डप्लोमा करने के बाद मीनिंग टक्नीशियन, भूमिगत सर्वेयर और माइनिंग कंपनियों में सरकारी और प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।

  • माइनिंग टेक्निक्स
  • एक्सप्लोरेशन
  • सेफ्टी इंजीनियरिंग

10. Diploma in Architecture Assistantship

आर्किटेक्चर असिस्टेंट मैं डिप्लोमा करने के बाद आर्किटेक्चर असिस्टेंट, CAD डिजाइनर और ड्राफ्ट्समैन कई लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह जब आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्र में मिल जाएगी बस फर्क इतना है कि सरकारी में आपको सरकारी सैलरी के साथ-साथ कुछ सुविधाएं भी प्रदान की जाती है लेकिन प्राइवेट में आपकी सैलरी भी कम होगी और कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कर पाएंगे।

  • बिल्डिंग डिज़ाइन
  • ड्राफ्टिंग
  • प्लानिंग

योग्यता (Eligibility)

डिप्लोमा कोर्स की अवधि 3 साल की होती है जिसे 6 सेमेस्टर में बांटा गया है। इस कोर्सों को करने के लिए छात्रों की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 35 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होनी चाहिए। कई राज्यों में इसके लिए इंट्रेस एग्जाम लिए जाते है। जैसे कि बिहार पॉलिटेक्निक, JEECUP, हरियाणा DET आदि

एडमिशन प्रक्रिया

कुछ राज्यों में डिप्लोमा एडमिशन के लिए इंट्रेस एग्जाम देना पड़ता है, उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है और मेरिट लिस्ट में सलेक्ट हुए छात्रों का कोसलिंग कराया जाता है, उसके बाद आखिर में छात्रों को कॉलेज अलॉटमेंट किया जाता है।

आपको बता दे कि प्राइवेट माध्यम से भी डिप्लोमा किया जाता है प्राइवेट से डिप्लोमा करने पर ज्यादा फीस लगता है और यह सरकारी डिप्लोमा के मुकाबले महंगा होता है।

फीस कितनी लगती है?

कॉलेजअनुमानित फीस (3 साल)
सरकारी पॉलिटेक्निक₹6,000 – ₹30,000
प्राइवेट कॉलेज₹50,000 – ₹2,00,000

डिप्लोमा करने के फायदे

डिप्लोमा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप जल्दी और कम समय से जॉब करने लग जाते हो और दूसरी बात यह कोर्स औरों के मुकाबले बहुत सस्ता कोर्स है। अगर आप आगे की पढ़ाई करना चाहते हो तो जैसे B. Tech तो आपका इंट्री 2nd year से हो जाती है जिससे 1 का समय कम लगता है। डिप्लोमा कॉर्स सरकारी नौकरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जिसे आप कम समय में एक बेहतर जॉब प सकते है।

कौन-कौन सी सरकारी नौकरियाँ मिल सकती हैं?

  • JE (Junior Engineer)
  • Technician
  • ITI + Diploma आधारित पोस्ट
  • रेलवे में टेक्निकल पोस्ट
  • बिजली विभाग
  • PWD / PHED / Irrigation Department
  • DRDO / BHEL / ONGC / SAIL

निष्कर्ष

अगर आप 10वीं के बाद हीं टेक्निकल फील्ड में एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग सबसे अच्छा और बेहतरीन विकल्प है। इसमें काफी बेहतरीन स्कोप, जॉब, आगे पढ़ाई और सरकारी नौकरियों के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं जिससे अपना करियर बेहतर बना सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *