BPT Physiotherapy Course details: BPT कोर्स क्या है? योग्यता, फीस, अवधि, एडमिशन प्रक्रिया, करियर विकल्प और सैलरी की पूरी जानकारी हिंदी में जानिए।

BPT (Bachelor of Physiotherapy) कोर्स मेडिकल क्षेत्र में एक उभरता हुआ बेहतरीन करियर विकल्प है यदि आप बिना सरकारी और दवाओं के मरीजों को ठीक करना चाहते है और हेल्थ सेक्टर में करियर बना चाहते है तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन कोर्स है।
BPT Physiotherapy Course details: फिजियोथेरेपिस्ट किया है, योग्यता, फीस, करियर, सैलरी
Table of Contents
BPT कोर्स क्या है? (Bachelor of Physiotherapy in Hindi)
Bachelor of Physiotherapy (BPT) एक अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल मेडिकल कोर्स है, जो फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाता है। फिजियोथेरेपी एक ऐसी चिकित्सक प्रणाली है जिसमें मरीजों को दवाई के बजाय एक्सरसाइज, मसाज, इलेक्ट्रोथेरेपी और अन्य तकनीकों के माध्यम से किया जाता है।
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बहुत अच्छा करियर ऑफ्शन है। यह MBBS की तरह लंबे और अत्यधिक कॉम्पटेटिव कोर्स नहीं है लेकिन यह वर्तम समय में मेडिकल क्षेत्र की तेजी से बढ़ती हुई कोर्स है।
BPT कोर्स की अवधि (Duration)
BPT कोर्स की कुल अवधि 4.5 वर्ष है, जिसमें लगभग 4 साल एकेडमिक अध्ययन करवाया जाता है और 6 महीने का इंटर्नशिप होता है। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को किसी अस्पताल, क्लिनिक या रिहैबिलिटेशन सेंट में छात्रों को व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है।
BPT के लिए योग्यता (Eligibility)
BPT कोर्स में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से 12वीं कक्षा Physics, Chemistry और Biology (PCB) से पास होना निवार्य है जिसमें न्यूनतम 45%–50% अंक प्राप्त होना चाहिए। कुछ कॉलेज में मेरिट के आधार पर एडमिशन लिया जाता है तो कुछ कॉलेज में इंट्रेस एग्जाम पास करना अनिवार्य है।
BPT कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?
BPT कोर्स में मानव शरीर, मांसपेशियों और हड्डियों जुड़ी समस्याओं के उपचार की पढ़ाई की जाती है। इसके कुछ प्रमुख विषय है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। इसमें छात्रों को क्लीनिक प्रैक्ट के माध्यम से मरीजों को इलाज करना सिखाया जाता है।
- एनाटॉमी (Anatomy)
- फिजियोलॉजी (Physiology)
- बायोमैकेनिक्स
- एक्सरसाइज थेरेपी
- इलेक्ट्रोथेरेपी
- ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी
- न्यूरोलॉजिकल फिजियोथेरेपी
- कार्डियोपल्मोनरी फिजियोथेरेपी
BPT कोर्स की फीस
BPT कोर्स फीस आपके राज्य और कॉलेज पर निर्भर करता है। क्योंकि सभी राज्यों और कॉलेज में अलग-अलग फीस होती है। लेकिन आपकी बात दे कि सरकार कॉलेज की फीस की तुलना में प्राइवेट कॉलेज की ज्यादा होता है।
सरकारी कॉलेज:-₹50,000 से ₹2,00,000 (पूरे कोर्स की अनुमानित फीस)
प्राइवेट कॉलेज:- ₹3,00,000 से ₹8,00,000 या इससे भी अधिक लग सकता है।
BPT करने के बाद करियर विकल्प
BPT के बाद छात्रों के लिए कई करियर अवसर उपलब्ध हो जाते है, जिसमें अपना करियर बना सकते है। जो निम्नलिखित है।
1. अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट
सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फिजियोथेरेपी के रूप में काम कर सकते है।
2. स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट
स्पोर्ट्स में फिजियोथेरेपी की काफी आवश्यकता होती है जहां खेल टीमों या खिलाड़ियों के साथ कम कर सकते है।
3. रिहैबिलिटेशन सेंटर
चोट या सर्जरी के बाद मरीजों का पुनर्वास।
4. निजी क्लिनिक
आप चाहे तो कोर्स पूरा होने के बाद अपना खुद का फिजियोथेरेपी क्लिनिक चल सकते हैं।
5. विदेश में करियर
कुछ देशों में फिजियोथेरेपिस्ट की मांग काफी है। जहां आप कम कर सकते है।
6. उच्च शिक्षा
अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है, तो MPT या फिजियोथेरेपी में PhD कर सकते है।
- MPT (Master of Physiotherapy)
- PhD in Physiotherapy
BPT के बाद सैलरी
Bachelor of Physiotherapy (BPT) की हालांकि भारत में शुरुआती समय में कम होता है लेकिन अनुभव के साथ साथ सैलरी भी बढ़ती जाती है। अगर आप अपना खुद का क्लीनिक खोलना चाहते है तो आपका इनकम मरीनों की संख्या पर निर्भर करता है। आप कितने मारी देख पाते है।
- भारत में सैलरी :- ₹20,000 से ₹40,000 प्रति माह हो सकता है।
- अनुभव के साथसैलरी ₹50,000 से ₹1,00,000 प्रति माह तक होशकता है।
BPT करने के फायदे
BPT कोर्स करने के कई सारे फायदे है लिकिन उनमें से कुछ प्रमुख फायदे की बात निम्नलिखित है।
- हेल्थ सेक्टर में तेजी से फिजियोथेरेपिस्ट का बढ़ता डिमांड
- फिजियोथेरेपिस्ट बिना सर्जरी और दवा के इलाज करते है
- देश और विदेश में कम करने का मौका
- सम्मानजनक और स्थिर करियर मिलता है
- अपना खुद का क्लिनिक भी खोल सकते है
BPT की चुनौतियां
- फिजियोथेरेपिस्ट ट्रीटमेंट में थोड़ा शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है।
- मरीजों के साथ लंबा टाइम इलाज में लगता ह
- समय समय पर लगातार अपडेट रहना पड़ता है।
- शुरुआत में इनकम कम होता है
BPT किसके लिए सही है?
यह कोर्स उन छात्रों के लिए सही है जिनका रुचि मेडिकल में है बायोलॉजी में बहुत रुचि हो,मरीजों का इलाज बिना सर्जरी और दवाओं करना चाहता हो और खेल और फिटनेस में रुचि रखता हो। अगर आप चाहे तो Physiotherapy क्लीनिक खोल सकते है।
FAQ:-
Q1. BPT कोर्स कितने साल का होता है?
यह कोर्स 4.5 साल का होता है जिसमें एक साल इंटर्नशिप भी शामिल है।
Q2. क्या BPT में NEET जरूरी है?
अधिकांश कॉलेजों में NEET आवश्यक नहीं है, लेकिन कुछ संस्थानों या कॉलेज में हो सकता है।
Q3. BPT के बाद क्या डॉक्टर कहलाते हैं?
फिजियोथेरेपिस्ट कहलाते हैं, MBBS डॉक्टर नहीं।
Q4. BPT के बाद सैलरी कितनी होती है?
शुरुआत में सैलरी ₹20,000 से ₹40,000 प्रति माह, अनुभव के साथ सैलरी बढ़ती है।
Q5. क्या BPT के बाद अपना क्लिनिक खोल सकते हैं?
हाँ, बिल्कुल रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना क्लिनिक खोल सकते हैं।




