B.Ed Course क्या है? B.Ed करने के फायदे, योग्यता, फीस, अवधि, करियर विकल्प और सैलरी की पूरी जानकारी हिंदी में। B.Ed करने से पहले जरूर पढ़ें।

B.Ed (Bachelor of Education) शिक्षक बनने के लिए यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है।यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है भविष्य में एक शिक्षक (Teacher) बनना चाहते है। इस कोर्स में आपको पढ़ाने की कला, शिक्षण विधियाँ, मनोविज्ञान और शिक्षा से जुड़े व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की जाती है।
एक शिक्षक बनने के लिए B.Ed कोर्स करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है, खासकर जब आप सरकारी शिक्षक या मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल के शिक्षक बनना चाहते है।
B.Ed कोर्स क्या है? (Bachelor of Education in Hindi)
Table of Contents
B.Ed कोर्स का उद्देश्य
B.Ed कॉर्स का मुख्य उदेश यह है कि एक कुशल और जिम्मेदार शिक्षक बन सके और जो अच्छा प्रशिक्षण दे सके। इस कोर्स के माध्यम कुछ इन बातों पर केंद्रित किया जाता है।
- उम्मीदवारों को पढ़ाने की सही तकनीक सिखाया जाता हैं
- बच्चों की मानसिकता को समझने और समझाने के लिए सिखाया जाता है।
- उमीदवार को क्लासरूम मैनेजमेंट जानकारी दी जाती हैं, किस प्रकार से मैनेज करना है।
- उमीदवार को शिक्षा से जुड़े नियम और नीतियों को समझाया जाता हैं
B.Ed कोर्स की अवधि (Duration)
B.Ed कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 वर्ष (2 Years) की होती है। कुछ समय पहले यह कोर्स 1 वर्ष का था, लेकिन वर्तमान समय में इस कोर्स को UGC और NCTE ने 1 वर्ष से बढ़ाकर 2 वर्ष कर दिया गया है।
B.Ed कोर्स के लिए योग्यता (Eligibility)
B.Ed कोर्स करने के लिए निम्न योग्यताएं अत्यंत आवश्यक है।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।
- ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होना चाहिए (कुछ वर्गों को इसमें छूट भी मिलती है)
- कई राज्यों में एडमिशन के लिए Entrance Exam भी लिया जाता है
B.Ed कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाता है?
B.Ed कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पढ़ाया जाता है ताकि आप बच्चों को अच्छी तरीके से समझा सके। मुख्य कुछ इस विषय इस प्रकार हैं।
- शिक्षा दर्शन और समाजशास्त्र
- बाल विकास और मनोविज्ञान
- शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods)
- शिक्षा तकनीक (Educational Technology)
- स्कूल इंटर्नशिप और पढ़ने की तरीका
B.Ed कोर्स की फीस (Fees)
B.Ed कोर्स की फीस कॉलेज और राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है इसके साथ सरकारी से करने पर कम फीस लगता है और प्राइवेट से करने पर सरकारी की तुलन में जायदा फीस लगता है।
- सरकारी कॉलेज: ₹20,000 – ₹60,000 (full course)
- प्राइवेट कॉलेज: ₹80,000 – ₹2,00,000
B.Ed करने के बाद करियर विकल्प
B.Ed करने के बाद छात्रों के लिए कई सारे बेहतरीन करियर विकल्प है, जिसमें अपना करियर सेट कर सकते है।
1. सरकारी शिक्षक (Government Teacher)
- CTET / STET / KVS / DSSSB आदि परीक्षाओं को क्वालीफाई करने के बाद आप कक्षा 6 से 12 तक का शिक्षक बन सकते है।
- शुरुआती में सैलरी 30 हजार से 50 तक हो सकता है और अनुभव के अनुसार बढ़ती जाती है।
2. प्राइवेट स्कूल टीचर
- CBSE, ICSE, State Board स्कूलों में आप प्राइवेट शिक्षक के तौर पर भी काम कर सकते है।
- प्राइवेट शिक्षक की सैलरी आपके अनुभव और स्कूल पर निर्भर करती है
3. कोचिंग टीचर
- अगर आप चाहे तो अपनी खुद की प्राइवेट संस्थान या कोचीन खोल सकते है।
4. एजुकेशन काउंसलर
- स्कूल या एजुकेशन संस्थानों में मार्गदर्शन का कार्य कर सकते है।
5. आगे की पढ़ाई A
वहीं आप आगे की शिक्षा पूरा करना चाहते है तो आप कोर्स को कर सकते है।
- M.Ed (Master of Education)
- NET/SET की तैयारी
- PhD in Education
B.Ed करने के फायदे
- शिक्षक बनने का सीधाऔर आसान रास्ता
- सरकारी नौकरी पाने का मौका
- शिक्षक को समाज में काफी सम्मान मिलती है
- यह एक स्थिर और सुरक्षित करियर प्रदान करती है
- शिक्षिका बनना महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प है
B.Ed कोर्स किसके लिए सही है?
B.Ed कोर्स उन लोगों के लिए सही है जिनका रुचि इन सभी में है।
- जिन्हें पढ़ाने में इंटरेस्ट हो
- जिन्हें बच्चों के साथ काम करना बहुत पसंद हो।
- जो सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं
- जो समाज में शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं
FAQ:-
Q1. B.Ed कोर्स क्या है?
B.Ed एक टीचिंग प्रोफेशनल कोर्स है, शिक्षक बनने के लिए बनाया गया है।
Q2. B.Ed करने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है?
CTET/STET B.Ed के बाद दिए जाते हैं, लेकिन B.Ed एडमिशन के लिए कई राज्यों के Entrance Exam क्वालीफाइ करना होता हैं।
Q3. B.Ed के बाद सैलरी कितनी होती है?
शुरुआती सैलरी ₹20,000 – ₹40,000 प्रति माह हो सकती है, और गवर्मेंट जॉब्स में इससे ज्यादा सैलरी मिलता है।
Q4. क्या B.Ed बिना एंट्रेंस के हो सकता है?
हा, कुछ प्राइवेट कॉलेज है जो मेरिट के आधार पर भी एडमिशन देते हैं।
Q5. B.Ed के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?
हां, TET पास करने के बाद सरकारी शिक्षक बनने सकते है।




