12वीं के बाद short term computer courses कौन-से करें? जानिए 3–6 महीने के best courses, fees, career scope और career opportunities की पूरी जानकारी।

12वीं के बाद स्टूडेंट अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होते हैं ऐसे में कोई छात्र जल्दी से जब प्राप्त करना चाहते हैं या फिर कम समय में कोई skill सिख कर जल्दी से पैसे कमाए चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए Short Term Computer Courses बहुत अच्छा करियर विकल्प है।
आज के इस डिजिटल युग में लगभग सभी क्षेत्रों में Computer Skills की आवश्यकता पड़ती है। चाहे वह Government Sector हो या Private Sector या freelancing जॉब करते हो या फिर अपना खुद का Business किया न करते हो सभी क्षेत्रों में Computer Skills की आवश्यकता होती है इसलिए आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। इसी समस्या के समाधान के लिए Short Term Computer Course लॉन्च किया गया है जिसे आप 3 से 6 महीने में पूरी कर सकते हैं।
इस कोर्स में हम आपको 12वीं के बाद की जाने वाली सबसे अच्छी Short Term Computer Course के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिसे आप पूरी करने के बाद कम समय में जब प्राप्त कर सकते हैं।
Table of Contents
शर्ट टर्म कंप्यूटर कोर्स क्या है (What is Short term computer course)
Short term computer course यह एक स्किल बेस्ट कोर्स है जिसे आप कम समय में पूरा कर सकते हैं और जॉब करने के लिए सक्षम बन सकते हैं। जहां पर कोई ट्रेडिशनल डिग्री प्राप्त करने के लिए 3 से 4 साल का समय लगता है वही यह कोर्स कुछ ही महीना प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ नौकरियों के लिए तैयार करता है।
ट्रेडिशनल डिग्री के तुलना में इन कोर्स का फीस कम होता है इसका कोर्स को करने के बाद जल्दी कमाना शुरू कर सकते हैं। आज के समय में कंपनियां डिग्रियां से ज्यादा स्किल को महत्व देती है। इसलिए शॉर्ट टर्म कोर्स का डिमांड बढ़ रहा है।
12वीं के बाद बेस्ट शॉर्ट टर्म कंप्यूटर कोर्स (Best Short Term Computer Courses After 12th)
1. वेब डिजाइनिंग कोर्स (Web Designing Course)
आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सारे website develop हो रहे हैं ऐसे में एक वेबसाइट को डेवलप करने के लिए Web designer की आवश्यकता होती है इसलिए web designing course भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इस कोर्स में आपको HTML, CSS और JavaScript सिखाए जाते हैं। यह कोर्स 3 से 6 महीने की होती है जिसमें पूरी तरह से आपको वेब डिजाइनिंग की कोर्स सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप Web Designr, Freelancer या फिर UI designr बन सकते हैं।
2. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital Marketing Course)
डिजिटल मार्केटिंग बहुत तेजी से उसको करने वाली क्षेत्र है। जो कि आज के समय में मार्केटिंग का पूरा टेक्निक ही बदल दिया है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन कैरियर बनाना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग बेस्ट होगा। इस कोर्स की अवधि 3 से 6 महीने की होती है।
इस कोर्स में आपको सो Social Media Marketing, Content Marketing और Google Ads सिखाया जाता है। इसमें आप एक Digital Mercator, SEO Executive, Social Media Manager बन सकते हैं
3. ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स (Graphic Designing Course)
Graphic Designing वैसे स्टूडेंट के लिए बेस्ट है जिनका इंटरेस्ट Designing और Creativity में है। इस कोर्स की अवधि तीन से चार महीने की होती है जिसमें आपको Photoshop, Illustrator और Canva जैसी सॉफ्टवेयर टूल सिखाई जाती है। इस कोर्स को करने के बाद Graphic Designer, Logo Designer या फिर Freelancer बन सकते हैं।
4. टैली एकाउंटिंग कोर्स (Tally Accounting Course)
कॉमर्स स्टूडेंट के लिए यही बेहतरीन कोर्स है। इसमें अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर टैली सिखाया जाता है। जो आज के समय में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में इसका उपयोग किया जाता है।
इस कोर्स की अवधि 2 से 3 महीने की होती है और इसको शो करने के बाद आप Accountant या Billing Educative बन सकते हैं।
5. डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स (Data Entry Operator Course)
यह एक सबसे आसान और जल्दी जॉब दिलाने वाला कोर्स है। इस कोर्स में आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाती है जिसमें Typing और सिखाया जाता है।
यह दो से तीन महीने की कोर्स होती है जिसे आप करने के बाद एक Data Entry Operator या Office Assistant बन सकते हैं।
6. प्रोग्रामिंग कोर्स जावा/पायथन (Programming course Java/python)
IT फील्ड मैं कैरियर बनाना चाहते हैं तो लैंग्वेज प्रोग्रामिंग कोर्स आपके लिए सबसे अच्छा होगा। इस कोर्स की अवधि 4 से 6 महीने की होती है। और इस कोर्स को करने के बाद Junior Developer या Program बन सकते हैं।
7. साइबर सिक्योरिटी कोर्स (Cyber Security Course)
Cyber Security एक फ्यूचर ओरिएंटेड कोर्स है जिसका डिमांड लगभग सभी इंडस्ट्री में है खासकर ऑनलाइन इंडस्ट्री में काम करने वाले कंपनियों में। साइबर सिक्योरिटी में कंपनियों को Hacking को रोकने और Data Protection सिखाया जाता है।
साइबर सिक्योरिटी कोर्स 4 से 6 महीने की होती है जिसमें डाटा प्रोटक्शन और हैकिंग सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद Security Analyst या IT Security Expert बना सकते हैं।
कोर्स का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें (Some things to keep in mind while choosing a course)
फोर्स का चयन करते समय अपने इंटरेस्ट को ध्यान में रखते हुए कोर्स का चयन करें। साथ में कोर्स की ड्यूरेशन और फीस की जानकारी प्राप्त करें। अगर आप किसी इंस्टीट्यूट से कर रहे हैं तो Placement Support का विधान रखें।
ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन कोर्स (Online vs Offline Courses)
आज के समय में यह कोर्स 2 तारीख को से कर सकते हैं, पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन है। वैसे तो दोनों ही बहुत अच्छे हैं अपने-अपने स्थान पर लेकिन ऑनलाइन कोर्स जो होती है वह काफी फ्लैक्सिबल होती है और आप इस कोर्स को घर बैठ कर सकते हैं
वहीं अगर आप ऑफलाइन कोर्स करते हैं तो इसमें प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र ज्यादा मिलती है।
शॉर्ट टर्म कोर्स की सैलरी (short Term course salary)
शॉर्ट टर्म कोर्स की सैलरी की बात करें तो शुरुआती सैलरी 10000 से 30000 के बीच में होती है। वहीं अगर आप Freelancing या Advance Skills सिख कर जॉब करते हैं तो आप की सैलरी 50000 या उससे भी अधिक हो सकती है।
निष्कर्ष
कम समय में जॉब्स प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए short term computer courses बहुत अच्छा करियर विकल्प है जो आपको कम समय में करियर शुरू करने का मौका प्रदान करता है। यह कोर्स आपको थियोरेटिकल नॉलेज के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी देता है जिससे जॉब प्राप्त करने में आसानी होती है।




